Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगी कामयाबी, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra30, Jan 2025 08:17 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है।

सिंह राशिफल

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है।