गुरुवार को हल्दी से जुड़े ये उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan30, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

भगवान विष्णु की पूजा करना

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

हल्दी से जुड़े उपाय

आज हम आपको हल्दी से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गुरुवार के दिन करने से व्यक्ति की फूटी किस्मत चमक सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

गुरुवार के दिन पूजा के दौरान श्री हरि के प्रतिमा या फिर तस्वीर के सामने एक चुटकी हल्दी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए गुरुवार के दिन पति-पत्नी को मिलकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

इस दौरान हल्दी की गांठ भी जरूर अर्पित करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको भी यह उपाय जरूर करना चाहिए।

भगवान विष्णु की होगी कृपा

अगर आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में पानी में हल्दी मिलाकर अर्पित करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। आपकी किस्मत भी खुल सकती है।

बनेंगे बिगड़े काम

केले के पेड़ की पूजा करने के बाद उसमें हल्दी की गांठ या फिर पीसी हुई हल्दी अर्पित करने से आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com