दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के लिए घर में पालें ये जानवर


By Farhan Khan09, Feb 2025 02:00 PMjagran.com

जानवर पालना होता है शुभ

जो लोग अपने घर में ज्योतिष शास्त्र या वास्तु शास्त्र के अनुसार, पशु-पक्षी पालते हैं, उनके लिए वे सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।

घर में पालने चाहिए ये जानवर

आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में पालने से व्यक्ति की तरक्की कभी नहीं रुकती। आइए जानें।

खरगोश पालने नेगेटिव एनर्जी का खात्मा

अगर आप घर में खरगोश पालते हैं, तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बिल्ली पालने से नहीं होता स्ट्रेस

घर में बिल्ली पालने से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। बिल्ली सुस्ती दूर भगाती है। बिल्लियां स्ट्रेस से निपटने में मदद करती हैं। आपको भी यह जानवर पालना चाहिए।

मछलियां घर में रखें

मछलियों को घर में रखने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। जिस घर में गोल्डन मछली होती है, वहां खुशहाली बनी रहती है। आपको भी मछलियां घर में रखनी चाहिए।

घोड़ा पालना होता है शुभ

घोड़ा पालना भी शुभ माना जाता है। घोड़े स्ट्रेस रिलीवर होते हैं। इससे आपको तनाव और अवसाद से निजात मिल सकती है। आपको ही घर में घोड़ा पालना चाहिए।

कुत्ता पालने से आती है समृद्धि

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, कुत्ता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं फटकती हैं। कुत्ते को भैरव का दूत माना गया है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com