फरवरी में इन तिथियों पर शुभ काम करना होता है अशुभ


By Farhan Khan29, Jan 2025 05:13 PMjagran.com

सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन

सूर्य देव 12 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 12 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

इन तिथियों पर न करें शुभ कार्य

फरवरी महीने में कई तिथियों पर भद्रा का साया है। अतः इन तिथियों पर कोई शुभ कार्य न करें। आइए इन तिथियों के बारे में विस्तार से जानें।

शनिवार का दिन

शनिवार 01 फरवरी को रात 10 बजकर 30 मिनट से रविवार 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक भद्रा का साया है।

बुधवार का दिन

बुधवार 05 फरवरी को देर रात 02 बजकर 29 मिनट से बुधवार 05 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक भद्रा का साया है।

शनिवार का दिन

शनिवार 08 फरवरी को सुबह 08 बजकर 47 मिनट से शनिवार 08 फरवरी को रात 08 बजकर 20 मिनट तक भद्रा का साया है।

मंगलवार का दिन

मंगलवार 11 फरवरी को शाम 07 बजकर 00 मिनट से बुधवार 12 फरवरी को 07 बजकर 10 मिनट तक भद्रा का साया है।

शनिवार का दिन

शनिवार 15 फरवरी को सुबह 10 बजकर 55 मिनट से शनिवार 08 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट तक भद्रा का साया है।

बुधवार का दिन

बुधवार 19 फरवरी को सुबह 07 बजकर 40 मिनट से बुधवार 19 फरवरी को रात 08 बजकर 42 मिनट तक भद्रा का साया है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com