रोज मंदिर में दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra09, Feb 2025 01:00 PMjagran.com

मंदिर में दीपक जलाना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंदिर में दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि मंदिर में दीपक जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

मंदिर में दीपक जलाने के फायदे

दीपक जलाने से आसपास का वातावरण शुद्ध होने लगता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साधक के जीवन में खुशहाली आती है।

मनोकामना होती है पूरी

अगर आप पूजा करते समय मंदिर में दीपक जलाते हैं, तो इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा, देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

मंदिर में दीपक जलाने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इससे साधक के जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य होते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और कारोबार में लाभ होता है।

कार्य में मिलेगी सफलता

मंदिर में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इसे जलाने से करियर में सफलता मिलती है। वहीं, बिजनेस में तरक्की होती है और व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है।

देवी-देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

मंदिर में दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे बिगड़े हुए कार्य होने लगते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ