सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्र में कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल माघ महीने में गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से होगी। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, माघ प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे गुप्त नवरात्र के दौरान करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और परेशानियां दूर होती हैं।
गुप्त नवरात्र में नौ गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा को चढ़ाएं। नौ दिनों तक इसकी पूजा करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
गुप्त नवरात्र में पूजा करते समय दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के सामने गुलाब के फूल में कपूर रखकर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्याएं होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
इन उपायों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधा दूर होने लगती है।
त्योहारों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ