Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को होगी धन की कमी, बरतें सावधानी


By Ashish Mishra31, Dec 2024 09:10 AMjagran.com

धन की कमी

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यापार में लाभ होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है, आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा।

धनु राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, इस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर संयम रखें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ