ठंड के दिनों में रोजाना अंडा खाने के फायदे


By Priyam Kumari06, Dec 2025 04:41 PMjagran.com

अंडा खाने से क्या होता है?

बहुत से लोग अंडे खाना पसंद करते हैं और सर्दियों के ठंडे दिनों में ये विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में रोजाना अंडे खाने के 7 फायदे।

इम्यूनिटी को करें मजबूत

अंडे में विटामिन D और प्रोटीन भरपूर होता है। सर्दियों में यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाएं

अंडे में कैल्शियम, विटामिन D और फास्फोरस होता है। सर्दियों में हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है।

दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद

अंडे में कोलीन नामक तत्व होता है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता और याददाश्त को बेहतर बनाता है।

ऊर्जा और ताकत बढ़ाएं

अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और आवश्यक एमिनो एसिड्स होते हैं। यह ठंड में शरीर को ऊर्जा और ताकत देता है।

वजन कंट्रोल में मददगार

अंडा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। यह अनचाही भूख को कम करके वजन नियंत्रित रखने में सहायक है।

दिल और हृदय स्वास्थ्य बनाएं

अंडे में हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 होते हैं। सर्दियों में हृदय की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होता है। त्वचा को नमी और चमक देता है, बालों को मजबूत बनाता है।

रोजाना 1-2 अंडे खाना पर्याप्त है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva