फल हमारे शरीर के लिए लाभदायक माने जाते हैं। डॉक्टर भी रोज एक फल खाने की सलाह दी जाती है। इनमें नेचुरल मिठास होती है। आलूबुखारा भी इन्हीं में से एक है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना आलूबुखारा खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आलूबुखारा में विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको आलूबुखारा खाना चाहिए। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में आलूबुखारा शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में आपको आंखों को निरोग रखने के लिए आलूबुखारा खाना चाहिए। यह विटामिन-ए का भंडार होता है।
जिन लोगों का पेट आए दिन खराब रहता है। उन लोगों के लिए आलूबुखारा किसी अमृत से कम नहीं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।
हालांकि आपको आलूबुखारा खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। अधिक मात्रा में आलूबुखारा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com