शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है। अगर बॉडी में किसी भी विटामिन की कमी हो जाए, तो सेहत धीरे धीरे बिगड़ने लगती है।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपका वजन बढ़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आप बीमार न हो।
आपको विटामिन-डी के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन कैल्शियम के रूप में अहम भूमिका निभाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिला सकता है।
अगर आपका वजन धीरे धीरे बढ़ रहा है, तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो गई है। ऐसे में वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको विटामिन-डी की पूर्ति करनी चाहिए।
आप अपने शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए इससे जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको इसके लिए मछली का सेवन करना चाहिए। आप साल्मन, टूना, मैकेरल और सार्डिन आदि का सेवन कर सकते हैं।
अगर हम अंडे की बात करें, तो यह न केवल हमारे शरीर को प्रोटीन प्रदान करते हैं, बल्कि इससे आपको विटामिन-डी भी मिल सकता है। आपको अंडे की जर्दी पर फोकस करना चाहिए।
मशरूम न केवल खाने में टेस्टी होते हैं, बल्कि ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। ऐसे में जो लोग अपनी डाइट में मशरूम शामिल करते हैं, तो इससे उन्हें विटामिन-डी मिलता है।
हालांकि आपको इन चीजों को खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। ये चीजें अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com