पूरे देशभर में नवरात्र का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में यह त्योहार काफी मायने रखता है।
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
नवरात्र के दौरान प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित माना जाता है, जिसे आयुर्वेद में तामसिक फूड की श्रेणी में रखा गया है।
आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्र में प्याज और लहसुन न खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इन फायदों के बारे में जानें।
उपवास के दौरान प्याज और लहसुन न खाने से एनर्जी का लेवल बेहतर बना रहता है और आप हल्का व ताजगी भरा महसूस करते हैं।
नवरात्र के दौरान प्याज और लहसुन न खाने से हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
नवरात्र के दौरान प्याज और लहसुन न खाने से पेट से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। इससे गैस और एसिडिटी नहीं होती।
नवरात्र के दौरान इनसे परहेज करने से मानसिक शांति मिलती है और मन स्थिर रहता है। यह आपकी एकाग्रता को बढ़ाने में भी मददगार होता है।
नवरात्र के दौरान प्याज और लहसुन न खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com