नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को भोग चढ़ाते हुए बोलें ये 2 मंत्र


By Ashish Mishra04, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

शारदीय नवरात्र 2024

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा माता को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

मां चंद्रघंटा की पूजा करना

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दौरान भोग लगाना और मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

खीर का भोग लगाएं

मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही, शहद का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

मिश्री का भोग लगाएं

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय मिश्री का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

भोग लगाते समय पढें यह मंत्र

मां चंद्रघंटा को भोग लगाते समय या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र पढ़ना शुभ होता है।

मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए मंत्र

नवरात्र के तीसरे दिन पूजा करते समय पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता, प्रसादं तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता मंत्र का जाप करना चाहिए।

परिवार में सुख-समृद्धि

नवरात्र के तीसरे दिन इन चीजों का भोग लगाने और मंत्र का जाप करने से मां चंद्रघंटा की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

नवरात्र में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ