इस दिशा में मनी प्लांट न लगाएं, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra01, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

मनी प्लांट लगाना

अक्सर लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं। इसे लगाने से कई बदलाव नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट किस दिशा में लगाने से कंगाली आने लगती है?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मनी प्लांट किस दिशा में न लगाएं?

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, तरक्की भी रुक जाती है।

परिवार में क्लेश

मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

कार्य में बाधा का सामना करना

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से कार्य में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे घर में धन का आवागमन भी बाधित होने लगता है।

मनी प्लांट लगाने की दिशा

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। इस दिशा में लगाने से परिवार की तरक्की होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पौधे के लिए सही-गलत दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ