आज के समय में दाढ़ी रखने का चलन बढ़ गया है। हालांकि दाढ़ी रखना आसान नहीं होता क्योंकि इसे स्वस्थ व घना रखने के लिए समय-समय पर शैंपू करना होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी दाढ़ी को घना बना सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप अपनी दाढ़ी को घना बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में संतरा शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
नींबू में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, कैल्शियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे रोजाना खाने से आपकी दाढ़ी घनी हो सकती है।
अंगूर खाने में काफी टेस्टी होते हैं। ये खाने में जितने टेस्टी होते हैं, सेहत के लिए भी ये उतने ही फायदेमंद माने जाता हैं। रोजाना अंगूर खाने से आपकी दाढ़ी घनी हो सकती है।
माना जाता है कि अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स होने के साथ-साथ विटामिन-ए से भी भरपूर होते हैं। इसके चलते रोजाना अंडे खाने से दाढ़ी घनी हो सकती है।
दूध से बनी चीजें सेहत के लिए रामबाण मानी जाती है। इन चीजों में पनीर भी शामिल है। रोजाना पनीर खाने से आपकी दाढ़ी तेजी से घनी हो सकती है।
हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन चीजों को ज्यादा न खाएं। इन चीजों को ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com