मां लक्ष्मी के मंत्र का इस माला से करें जप, दरिद्रता होगी दूर


By Ashish Mishra03, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

मां लक्ष्मी की पूजा करना

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि किस माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करने से दरिद्रता दूर होती है?

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें

रोजाना स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने से साधक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

मंत्र का जप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।

कमल गट्टे की माला से जप करें

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल गट्टे की माला से जप करना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के ऊपर कृपा बरसाती हैं।

सौभाग्य की प्राप्ति

कमल गट्टे की माला से जप करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले साधक को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कमल गट्टे की माला से जप करें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल गट्टे की माला से जप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ