शनि की दशा और उसके प्रभाव को लेकर भारतीय ज्योतिष में गहरी मान्यता है। कहा जाता है कि शनि के प्रकोप से जीवन में बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं। शनि दोष को कम करने के लिए घर में कुछ खास पौधे लगाने का सुझाव दिया जाता है।
बिच्छू घास, जिसे संस्कृत में 'कंटकौली' भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल शनि ग्रह से जुड़ी नेगेटिविटी को कम करने में मदद करता है। इस पौधे को घर में लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है।
धतूरे का पौधा शनि देव को अर्पित किया जाता है। यह एक पवित्र पौधा होता है, जिससे शनिदेव को चढ़ाने से शनि दोष को कम किया जा सकता है। इस पौधे को घर में लाने से घर में नेगेटिविटी कम होती है और सुख शांति बढ़ती है।
घर में बिच्छू घास लगाने से शनि के प्रकोप को कम किया जा सकता है, साथ ही मन की अशांति भी दूर होती है। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और बुरी शक्तियां दूर होती हैं।
धतूरा का इस्तेमाल पूजा पाठ करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। घर में धतूरा रखने से शनि की दशा का प्रभाव कम किया जा सकता है साथ ही इससे आर्थिक संकट भी दूर होता है।
बिच्छू घास और धतूरे का पौधा घर की सही दिशा में रखने से इनका असर बढ़ता है। इन्हें घर के ऐसी जगह पर रखें जहां नेचुरल लाइट आती हो और इन्हें नियमित रूप से पानी डालते रहें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
शनि दोष इंसान के मनोबल और डिशिजन पावर पर असर डालता है। बिच्छू घास और धतूरे का पौधा घर में रखने से मेंटल पीस और पॉजिटिविटी बढ़ती है। इससे स्ट्रेस और चिंता कम करने में मदद होती है।
शनि दोष को कम करने के लिए बिच्छू घास और धतूरे का पौधा एक सरल और असरदार उपाय है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।