कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पर्स में रखना शुभ होता है। इन चीजों को रखने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि पर्स में क्या रखने से पैसा कम नहीं होता है?
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने लिए अपने पास कई चीजें रख सकते हैं। ऐसा करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।
अगर आप पर्स में धन की मात्रा को बनाए रखना चाहते हैं, तो शुभ चीजों को जरूर रखें। इससे पर्स में हमेशा पैसा रहता है और धन की कमी भी दूर होती है।
गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे पर्स में रखने से पर्स में पैसों की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं और व्यक्ति तरक्की भी करता है।
पर्स में गोमती चक्र रखने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और तरक्की के नए रास्त खुलने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, पर्स में गोमती चक्र रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यापार में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
अगर आप मानसिक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपने पास गोमती चक्र जरूर रखें। इससे मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के मन में नए-नए विचार आते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को पर्स में गोमती चक्र रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
पर्स में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ