घर के गेट पर रखें यह 1 चीज, मां लक्ष्‍मी होंगी मेहरबान


By Ashish Mishra29, Nov 2024 02:33 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर के गेट पर क्या रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की संभावना रहती है।

घर के गेट पर क्या रखें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर के गेट पर रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन की कमी से छुटकारा मिलता है।

फर्न प्लांट लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर के गेट पर फर्न प्लांट लगाना शुभ होता है। इससे आसपास का वातावरण बेहतर रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर के गेट पर फर्न प्लांट रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर के गेट पर फर्न प्लांट लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर के सामने फर्न प्लांट जरूर लगाएं। इसे लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

घर में मां लक्ष्मी का होगा आगमन

वास्तु के अनुसार, घर के गेट पर फर्न प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे परिवार के लोगों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ