Vinayak Chaturthi पर गणेश जी को लगाएं यह 1 भोग, सालभर रहेंगे धनवान


By Ashish Mishra31, Dec 2024 12:58 PMjagran.com

विनायक चतुर्थी 2025

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी पर गणपति जी को कौन-सा भोग चढ़ाना चाहिए?

विनायक चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 03 जनवरी को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में विनायक चतुर्थी की शुरुआत 03 जनवरी को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 जनवरी को रात 11 बजकर 39 मिनट पर होगा।

भगवान गणेश की पूजा करें

विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान कई चीजों को अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से साधक को कई फायदे होते हैं।

भोग लगाएं

विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करते समय कई चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे बप्पा प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।

मोदक का भोग लगाएं

भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय है। विनायक चतुर्थी पर पूजा करते समय मोदक का भोग लगाने से साधक के ऊपर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

जीवन में सुख-समृद्धि

भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यापार में आने वाली बाधा भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ