अक्सर लोग सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इससे जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कौन-सा भोग लगाने से धन लाभ होता है?
रोज पूजा-पाठ करने के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मां लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुक्र दोष दूर होने लगता है और संकट दूर होते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करने से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने लगते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
पूजा-पाठ करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ