पुखराज धारण करने से प्रसन्न होते हैं बृहस्पति, मिलते हैं ये फायदे


By Ashish Mishra30, Jan 2025 02:08 PMjagran.com

रत्न धारण करना

अक्सर लोग ज्योतिषी की सलाह से रत्न धारण करते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि पुखराज धारण करने से क्या फायदे होते हैं?

रत्न ज्योतिष

यह ज्योतिष का भाग है। इसमें रत्न धारण करने के बारे में बताया गया है। रत्न को धारण करते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

पुखराज धारण करने के फायदे

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो पुखराज धारण करें। इससे पहनने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कार्य होते हैं।

बृहस्पति होंगे मजबूत

पुखराज रत्न धारण करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और परिवार के लोगों का साथ मिलता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को पुखराज धारण करना चाहिए। इसे पहनने से धन की कमी दूर होती है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

मानसिक शांति की प्राप्ति

तनाव का सामना करने वाले लोगों को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इसे पहनने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पुखराज किसे धारण करना चाहिए?

मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए पुखराज बेहद लाभकारी होता है। ये जातक पुखराज पहनने के तरक्की करते हैं।

पुखराज पहनने के नियम

इस रत्न को सोने की अंगूठी में पहनना शुभ होता है। इसे गंगाजल और दूध में धोकर गुरुवार के दिन धारण करें। इसे पहनते समय ॐ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

रत्न धारण करने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ