Basant Panchami पर करें ये 3 काम, बुद्धि होगी तेज


By Ashish Mishra30, Jan 2025 01:24 PMjagran.com

Basant Panchami 2025

सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर क्या करने से बुद्धि तेज होती है?

बसंत पंचमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से दिमाग तेज होता है।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 फरवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।

बसंत पंचमी पर क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे बसंत पंचमी पर करना शुभ होता है। इससे बुद्धि का विकास होने लगता है। इसके अलावा, करियर में सफलता मिलने लगती है।

सरस्वती के चरणों में अर्पित करें ये चीजें

बसंत पंचमी पर पूजा करते समय मां सरस्वती के चरणों में किताब, कॉपी और कलम अर्पित करना चाहिए। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है और पढ़ाई में मन लगता है।

इन चीजों का भोग लगाएं

बसंत पंचमी पर पूजा करते समय मां सरस्वती को पीले रंग के फूल, वस्त्र और पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

मंत्र का जाप करें

मां सरस्वती की पूजा करते समय ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।

दिमाग होता है तेज

बसंत पंचमी पर पूजा करते समय इन उपायों को करने से दिमाग तेज होने लगता है। इसके साथ ही, करियर में सफलता के योग बनते हैं और धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ