सनातन धर्म में गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि माघ गुप्त नवरात्रि में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल माघ महीने में गुप्त नवरात्र की शुरुआत आज यानी 30 जनवरी 2025 से हो रही है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्र का समापन 07 फरवरी 2025 को होगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और साधक के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
गुप्त नवरात्र में पूजा करते समय ॐ श्रियै नमः, ॐ भद्रायै नमः या ॐ विजयायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होने लगती हैं।
गुप्त नवरात्र में पूजा के समय ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को गुप्त नवरात्र में श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
गुप्त नवरात्र में पूजा करते समय मां दुर्गा को शहद, दूर्वा, साबूदाना, दूध, चने, फल, खीर और नवरत्न भोग का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ