शरीर में हो गई है आयरन की कमी? खाएं ये वेजिटेरियन चीजें


By Farhan Khan15, Sep 2025 05:47 PMjagran.com

आयरन का क्या काम है?

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें आयरन भी शामिल है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने काम करता है।

खून की कमी से हो सकता है एनीमिया

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो जाए, तो ऐसे में आपको एनीमिया हो सकता है और एनीमिया होने से आपके साथ थकान, कमजोरी, और सांस फूलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

आयरन के लिए फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।

पालक का सेवन करें

आप शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत रख सकता है।

टोफू होता है बेस्ट

टोफू पनीर की तरह ही नजर आता है, लेकिन टोफू सोयाबीन से बनता है, जबकि पनीर दूध से बनता है। ऐसे में आयरन के लिए आप टोफू का सेवन कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट रोज खाएं

जो लोग रोजाना अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होगी। हालांकि, यह चॉकलेट दिमाग के लिए भी काफी अच्छी होती है।

ड्राई फ्रूट्स में होता है आयरन

शरीर में आयरन के लिए ड्राई फ्रूट्स भी कम रामबाण नहीं माने जाते। इनमें आयरन के अलावा एंटी-ऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं।

ये चीजें लिमिट में खाएं

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको ये वेजिटेरियन चीजें खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में ही खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com