दिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये मार्केट्स


By Priyam Kumari11, Oct 2025 02:33 PMjagran.com

दिवाली के लिए दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स

दिवाली का त्योहार नजदीक है और अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यकीनन आपके दिमाग में शॉपिंग की लिस्ट बन चुकी होगी, तो ऐसे में दिवाली की शॉपिंग के लिए आप दिल्ली के इन बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं।

सदर बाजार

सदर बाजार में पूजा सामग्री, पटाखे, कपड़े और डेकोरेशन का सामान एक ही जगह पर मिलता है। यहां मोलभाव करके आप महंगे सामान भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का यह बाजार दिवाली के समय सजावट, दीये, रंगोली सामग्री, मिठाइयां और गिफ्ट पैकिंग पेपर जैसी चीजों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप सस्ते में बेहतरीन सामान खरीद सकते हैं।

लाजपत नगर

लाजपत नगर में दीये, तोरण, आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं, खूबसूरत लाइट्स और पारंपरिक कपड़े जैसे सूट और साड़ियां मिलती हैं। यहां की वैरायटी और सस्ते दामों की वजह से यह मार्केट दिल्लीवासियों की पहली पसंद है।

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर में ट्रेंडी कपड़े, जूते और एक्सेसरीज बेहद कम दाम में मिल जाते हैं। दिवाली के मौके पर यहां नए-नए कलेक्शन आते हैं, जिससे आप कम खर्च में भी शानदार शॉपिंग कर सकते हैं।

कृष्णा नगर

कृष्णा नगर में पारंपरिक कपड़े, साड़ियां, सूट और घर सजाने का सामान मिलता है। यहां की दुकानों में आपको त्योहारों के लिए खास कलेक्शन मिल जाएगा।  

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट में पूरे भारत से प्रामाणिक क्षेत्रीय हस्तशिल्प, घरेलू सजावट और जैविक उत्पाद मिलते हैं। यहां की विविधता और गुणवत्ता आपको जरूर पसंद आएगी।

करोल बाग

करोल बाग में गोल्ड प्लेटेड जूलरी, पूजा सामग्री और लाइटिंग आइटम्स पर शानदार ऑफर्स मिलते हैं। यहां की दुकानों में आपको ट्रेंडी और पारंपरिक दोनों तरह के ऑप्शंस मिल जाएंगे।

दिवाली शॉपिंग के लिए दिल्ली के इन मार्केट्स को मिस न करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva