1 जनवरी 2025 को घर लाएं ये चीजें, पूरा साल रहेगा खुशियों से भरा


By Farhan Khan13, Dec 2024 03:47 PMjagran.com

नए साल पर लाएं ये चीजें

नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लाने से 2025 आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।

गणेश जी की मूर्ति

आप नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति घर में ला सकते हैं क्योंकि नए साल की शुरुआत बुधवार से हो रही है।

परिवार में आएगी समृद्धि

गणेश जी की मूर्ति घर में लाने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी और घर में किस प्रकार का वास्तु दोष भी नहीं लगेगा।

मोर का पंख

सनातन धर्म में मोर का पंख बहुत ही पवित्र माना गया है। आप नए साल पर घर में मोर का पंख ला सकते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

घर में मोर का पंख लाने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आप यह पंख घर के मंदिर में पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख घर में लाने से आपके लिए नया साल मंगलमय साबित हो सकता है। इसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें।

कामधेनु गाय की मूर्ति

नए साल पर आप घर में कामधेनु गाय की मूर्ति भी ला सकते हैं। सनातन धर्म में कामधेनु गाय की मूर्ति का बड़ा महत्व बताया गया है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com