Kharmas 2024: खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?


By Ashish Mishra13, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

खरमास 2024

सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। इस माह में सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?

खरमास कब शुरू होगा?

पंचांग के अनुसार, इस साल 15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत होगी। इस दौरान विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं।

खरमास का समापन

इस माह का समापन 14 जनवरी 2025 को होगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन को मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

खरमास में क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे खरमास के करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मांगलिक कार्य न करें

खरमास में मांगलिक कार्य जैसे- शादी-विवाह, मुंडन और जनेऊ आदि करना वर्जित माना जाता है। इन कार्यों को करने से आपको नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

गृह प्रवेश न करें

खरमास में गृह प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान यह काम करने से परिवार में क्लेश और वास्तु दोष बढ़ सकता है। इससे परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं।

तामसिक चीजों को न खाएं

खरमास में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान तामसिक चीजों जैसे- मांस-मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए।

नया वाहन न खरीदें

खरमास में नई चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, मकान भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

खरमास में न करने वाले काम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ