चांदी किन राशियों के जातकों को पहननी चाहिए?


By Ashish Mishra13, Dec 2024 01:28 PMjagran.com

चांदी की चीजें पहनना

अक्सर लोग चांदी की चीजें पहनना पसंद करते हैं। इससे शरीर पर कई सकारात्मक असर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों को चांदी पहननी चाहिए?

चांदी का संबंध

इसका संबध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। इसे पहनने से जातक की मानसिक स्थिति बेहतर रहती है और तनाव से भी छुटकारा मिलता है।

चांदी पहनने के फायदे

कई राशियां ऐसी होती हैं, जिसे चांदी पहनने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसे पहनने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

इन राशियों के जातक पहनें

चांदी ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ, कर्क, वृश्चिक, तुला और मीन राशि को चांदी पहनना शुभ होता है। ये जातक चांदी के के गहने पहन सकते हैं।

राहु दोष से छुटकारा

अगर आप इस दोष का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन चांदी के छल्ले धारण करें। ऐसा करने से राहु दोष दूर होने लगता है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

गुस्सा होता है शांत

चांदी को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से जातक का गुस्सा शांत होने लगता है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

आत्मविश्वास बढ़ना

अगर आपके आत्मविश्वास की कमी है, तो चांदी जरूर पहनें। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ने लगता है और सोचने-समझने की क्षमता भी विकसित होती है।

शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करना

अगर आप कुंडली में शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं, तो चांदी जरूर पहनें। इसे पहनने से जातक को समाज में मान-सम्मान मिलता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

पढ़ते रहें

राशि के अनुसार पहनने वाले आभूषण के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ