खरमास में ये उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan13, Dec 2024 01:18 PMjagran.com

खरमास की शुरुआत और समापन

15 दिसंबर से 2024 में दूसरी बार खरमास लगने जा रहा है, जिसका समापन 14 जनवरी 2025 को होगा।

खरमास कब शुरू होता है?

जब सूर्य ग्रह, बृहस्पति की राशि यानी धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तभी से खरमास की शुरुआत मानी जाती है।

भगवान सूर्य और विष्णु जी की आराधना

खरमास की अवधि के दौरान भगवान सूर्य और विष्णु जी की आराधना की जाती है। इसके चलते घर में समृद्धि आती है।

खरमास से जुड़े उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

खरमास के दौरान आपको रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास

इसके अलावा साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।

बृहस्पति चालीसा और सूर्य देव चालीसा का पाठ

खरमास में बृहस्पति चालीसा और सूर्य देव चालीसा का पाठ करने से सूर्य देव और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां लक्ष्मी की आराधना करें

अगर आप खरमास में मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं, तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com