तुलसी पर जल देते हुए पढ़ें यह 1 मंत्र, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra08, Nov 2024 12:02 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि तुलसी पर जल देते हुए कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र का जप करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जप करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी पर जल देते हुए पढ़ें यह मंत्र

रोजाना स्नान करे बाद तुलसी पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ॐ सुप्रभाय नमः मंत्र पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

स्नान करने के बाद तुलसी पर जल देते समय ॐ सुप्रभाय नमः मंत्र का जाप करने से परिवार मे सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करते समय इस मंत्र को पढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में तुलसी का पौधा लगाकर रोज पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ