देवउठनी एकादशी पर इन मंत्रों का करें जप, होगी धन धान्य की प्राप्ति


By Ashish Mishra07, Nov 2024 01:23 PMjagran.com

देव उठनी एकादशी 2024

सनातन धर्म में देव उठनी एकादशी के पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन मंत्रों का जप करने से धन की प्राप्ति होती है?

देवउठनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार देव उठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान पूजा-पाठ करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगा।

मंत्र का जप करना

जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्र का जप करना चाहिए। इससे देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु के मंत्र का जप

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ अं वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

धन के लिए मंत्र

देवउठनी एकादशी पर पूजा करते समय ॐ विष्णवे नम: या ॐ नारायणाय नम: मंत्र का जप करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

इन चीजों का दान करें

देवउठनी एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र, मुरली, धान, गेहूं, गन्ना, मौसमी मोर पंख और शंख आदि का दान करना शुभ होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को देवउठनी एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ