तुलसी विवाह के दिन करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद


By Ashish Mishra09, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

तुलसी पूजा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह पर किन मंत्रों का जप करना चाहिए?

तुलसी विवाह कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दौरान विधि-विधान से तुलसी की पूजा की जाती है।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवबर को शाम 4 बजकर 2 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा।

मंत्र का जप करना

पूजा करते समय मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

तुलसी स्तुति मंत्र

तुलसी विवाह पर देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः, नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये मंत्र का जप करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र

तुलसी विवाह पर महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जप करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी विवाह पर इन मंत्रों का जप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन प्राप्ति के योग

धन की कमी को दूर करने के लिए तुलसी विवाह पर पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ