काली मिर्च से जुड़े ये रहस्यमयी उपाय बना देंगे हर बिगड़ा काम


By Farhan Khan08, Nov 2024 04:45 PMjagran.com

काम बनते-बनते बिगड़ना

अगर आपका कोई भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो ऐसे में आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए काली कुछ टोटके अपना सकते हैं।

अपनाएं ये उपाय

इससे आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक तंगी से भी निजात मिलेगी। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

काली मिर्च के 5 दाने फेंक चौराहे पर फेंक दें

अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो इसके लिए काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर के ऊपर से सात बार वारकर किसी चौराहे की चार दिशाओं में फेंक दें।

बढ़ेगा परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम

यह उपाय करने से आपको हर काम में सफलता मिल जाएगी। यहां तक कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

शनि की साढ़ेसाती से निजात

यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में शनि की साढ़ेसाती से परेशान है, तो एक काले कपड़े में काली मिर्च कुछ दाने रखें और इसमें 11 रुपये रखकर किसी गरीब को दान कर दें।

नजर दोष से मुक्ति

यदि घर में किसी व्यक्ति को नजर लग गई है, तो इसके निवारण के 7 काली मिर्च लेकर उसे नजर लगे व्यक्ति के ऊपर से 7 बार वारकर उन्हें आग में जला दें।

पोटली में काली मिर्च रखें

घर की तिजोरी में 7 काली मिर्च को एक पोटली में बांधकर रख दें। इसके साथ एक रुपये का सिक्का भी रखें।

धन संबंधी परेशानियां दूर

यह उपाय करने से व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com