Jaya Ekadashi पर करें तुलसी के इन मंत्रों का जाप, धन से भर जाएगी तिजोरी


By Ashish Mishra03, Feb 2025 11:37 AMjagran.com

Jaya Ekadashi 2025

सनातन धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

जया एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 08 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

जया एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।

मंत्र का जाप करें

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां होती हैं और देवी-देवताओं का भी साथ मिलता है।

तुलसी मंंत्र

जया एकादशी पर पूजा करते समय ॐ श्री तुलस्यै नमः या ॐ नन्दिन्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

भगवान विष्णु के मंत्र का जाप

जया एकादशी पूर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र जाप करना शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

धन लाभ के लिए मंत्र

जया एकादशी पर ॐ भूरिदा भूरि देहिनो , मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि । ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि। मंत्र का जाप करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

जया एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, कारोबार में लाभ होता है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ