इन तारीखों में जन्मे बच्‍चों पर होती है मां लक्ष्‍मी की कृपा


By Farhan Khan05, Oct 2024 01:08 PMjagran.com

अंक शास्‍त्र

अंक शास्‍त्र में मूलांक के आधार पर भविष्‍य, करियर और पर्सनैलिटी के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है।

मूलांक 1 से 9 तक

अंक शास्‍त्र में मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। राशियों की तरह हर मूलांक के भी ग्रह स्‍वामी होती हैं।

इन बच्चों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा

आज हम आपको उन तारीखों में जन्मे बच्चों के बारे में बताएंगे, जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव होती है। आइए इसके बारे में जानें।

6, 15 या 24 तारीख में जन्मे बच्चे

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है। ऐसे बच्चे कम उम्र में ही धन, वैभव और यश पा लेते हैं।

होते हैं भाग्‍यवान

इन तारीखों में जन्‍मे पैदाइशी भाग्‍यवान होते हैं और जन्‍म के कुछ समय बाद ही मालदार हो जाते हैं। मां लक्ष्‍मी की भी इन बच्चों पर विशेष कृपा होती है।

होते हैं खर्चीले

ये बच्चे आगे चलकर जितने अमीर होत हैं, उतने ही खर्चीले भी होते हैं। महंगी चीजों के बेहद शौकीन होते हैं।

गरीबों की मदद करना

इन्‍हें लग्‍जरी और इंपोर्टेड चीजें ही पसंद आती हैं। हालांकि ये दान भी खूब करते हैं। गरीबों की मदद भी खूब करते हैं।

अगर आपका बच्चा भी इन तारीखों में जन्मा है, तो आप बड़े ही भाग्यवान है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com