सनातन धर्म में धनतेरस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान खरीदारी करना शुभा होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर धनिया के कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ और उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धनतेरस पर धनिया के उपाय करना अच्छा माना जाता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
इसे खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर धनिया की खरीदना करना शुभ होता है। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते समय धनिया अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने लगती है।
धनतेरस पर पूजा करते समय धनिया चढ़ाना शुभ होता है। इससे कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
धनतेरस पर लाल कपड़े में धनिया बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को धनिया के इन उपायों को करना चाहिए। इसे करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन लाभ होता है।
धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ