कुबेर देव को धन के देवता की उपाधि प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि कुबेर देव की कृपा से साधक को धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
आज हम आपको बताएंगे कि कुबेर देव की कृपा के लिए आपको घर में कौन-सा पौधा लगाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आप घर में क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं, जिसे इनडोर प्लांट की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे आपको बगीचे में भी लगाना चाहिए।
क्रासुला का पौधा बगीचे में लगाने से व्यक्ति के लिए धन के योग बनने लगते हैं और व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
कुबेर देव के प्रिय पौधे क्रासुला को लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
अगर आप कार्यक्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो क्रासुला को आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। आप सफल होने लगेंगे।
यदि आप घर में क्रासुला का पौधा लगा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इसकी देखभाल करना भी जरूरी है।
नियमित रूप से इसमें पानी डालें और इसे पर्याप्त धूप में रखें। ध्यान रहे कि इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com