इन 2 दिनों में नहीं लगाना चाहिए सिर पर तेल, बढ़ेगा कर्ज


By Lakshita Negi18, Dec 2024 06:01 PMjagran.com

सिर में तेल

क्या आप भी सिर में तेल किसी भी दिन लगा लेते हैं? अगर हां तो हमारा यह लेख खास तौर पर आपके लिए है। इसमें हम आपको बताऐंगे कि हफ्ते में किन 2 दिन सिर पर तेल लगाने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और कौन से दिन सिर पर तेल लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

गुरुवार के दिन सिर पर तेल लगाएं या नहीं?

गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन तेल लगाना उनका अनादर माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन किसी भी प्रकार के ब्यूटी या बॉडी से संबंधित काम नहीं करने चाहिए।

शुक्रवार के दिन सिर पर तेल लगाने से नुकसान

शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है, जो समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। इस दिन तेल लगाने से धन हानि हो सकती है। इसलिए इस दिन सिर पर तेल लगाने से बचे।

सिर पर तेल न लगाने के ज्योतिषीय कारण

ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है और शुक्रवार शुक्र ग्रह से। इन दिनों तेल लगाने से इन ग्रहों की एनर्जी कम हो सकती है, जिससे आपके जीवन में खराब असर पड़ सकता है।

पारिवारिक परंपराएं और मान्यताएं

पुराने समय से कई परिवारों में यह नियम चल रहे हैं कि गुरुवार और शुक्रवार को तेल न लगाया जाए। समाज में इन परंपराओं को इतनी गंभीरता से लिया गया कि यह लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया।

सिर पर इन 2 दिन तेल न लगाने का आध्यात्मिक कारण

गुरुवार और शुक्रवार को आत्मा की शुद्धि का दिन माना जाता है। इन दिनों ध्यान और पूजा पर जोर दिया जाता है। इसलिए इस दिन को पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है।

साइंटिफिक रीजन

हालांकि, इन परंपराओं के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह एक विश्वास है, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है। कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं के कारण मानते हैं, लेकिन इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

आज के दौर में लोग इन परंपराओं को अपनी सुविधा के अनुसार अपनाते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए jagran.com पर क्लिक करें।