किसी के सामने नहीं झुकते हैं इस मूलांक के लोग, होते हैं गुस्सैल


By Ashish Mishra18, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग किसी के सामने नहीं झुकते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।

मूलांक 09 के लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 09, 18 या 27 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 09 होता है। ये लोग किसी दूसरे से दबते नहीं हैं।

मूलांक 09 वालों के स्वामी

इस लोगों के स्वामी मंगल होते हैं। ये लोग कार्य को करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करते हैं। इस मूलांक के लोग काफी अनुशासन में होते हैं।

गुस्सैल होते हैं इस मूलांक के लोग

मूलांक 09 वाले लोगों के स्वामी मंगल होते हैं, जिससे इन लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है। ये लोग अपने सामने गलत काम होते नहीं देख पाते हैं।

साहसी लोग

मूलांक 09 वाले लोग बेहद साहसी होते हैं। ये लोग जीवन में कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।

दूसरों की करते हैं सहायता

मूलांक 09 के जातक दूसरे लोगों की सहायता करते हैं। ये अपने विवेक से लोगों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं और सफल होने तक उनकी मदद करते हैं।

धन की नहीं होती है कमी

मूलांक 09 वाले लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। ये लोग कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं और जीवन में तरक्की करते हैं। इन लोगों को कम समय में सफलता भी मिलती है।

पढ़ते रहें

मूलांक के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ