जेब में ये चीजें न रखें, बन सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan31, Jan 2025 05:04 PMjagran.com

पैंट की जेब में चीजें रखना

आपने कई बार लोगों को अपनी पैंट और शर्ट की जेब में कई सारी वस्तुओं को रखते हुए देखा होगा। लेकिन कई बार कुछ चीजों की वजह से हमें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।

पैंट की जेब में न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि पैंट की जेब में कौन-सी चीजें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। ताकि आप कंगाल न हो। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

फटे नोट न रखें

कभी भी अपनी पैंट और शर्ट की जेब में कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। जेब में कटे-फटे नोट रखने से आपको जीवन में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

फटा-पुराना पर्स न रखें

जेब में भूलकर भी फटा-पुराना पर्स नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसके चलते आर्थिक संबंधी मुश्किलों से आपको लगातार जूझना पड़ सकता है।

दवाइयां न रखें

अपनी जेब में कभी भी दवाइयों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है।

ईर्ष्या वाली तस्वीर न रखें

जेब में ईर्ष्या या क्रोध की भावना पैदा करने वाली तस्वीरें रखने से बचें। ऐसी तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। आप इस तरह की तस्वीर जेब में न रखें।

खराब सिक्के

खराब सिक्के नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। इन्हें रखने से धन का प्रवाह रुक सकता है। ऐसे में जेब में खराब सिक्के नहीं रखने चाहिए।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com