सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी कब है?
पंचांग के अनुसार, इस बार 08 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।
जया एकादशी पर विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। उससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
जया एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
जया एकादशी पर तुलसी की पूजा करते समय ॐ श्री तुलस्यै नमः या ॐ नन्दिन्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को जया एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
जया एकादशी पर इस विधि से विष्णु जी की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, कार्य में आ रही बाधा दूर होती है।
सालभर पड़ने वाले त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ