हिंदू धर्म में सोने से जुड़े कुछ विशेष नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से सिरहाने नहीं रखना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपको कभी भी सिरहाने के पास सोने या चांदी से बने आभूषण नहीं रखने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आप भयंकर रूप से कंगाल हो सकते हैं।
जो जातक सिरहाने के पास पर्स रखकर साते हैं, तो इससे उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ सकती है और आप पाई-पाई के मोहताज हो सकते हैं।
अगर आप सिरहाने चाबी रखकर सोते हैं, तो आपको आज से इस आदत का त्याग कर देना चाहिए। इससे आपको बहुत बुरे सपने आ सकते हैं।
आज के इस डिजिटल युग में लोगों सिरहाने फोन रखकर सोने लगे हैं। धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इससे परिवार पर संकट आ सकता है।
अपने बिस्तर के आसपास कभी भी अपने जूते-चप्पल और गंदे मोजे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
आपको बिस्तर के सिरहाने के पास दवाइयां रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे आप भयंकर रूप से बीमार हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको ऐसा करना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com