फ्रिज के ऊपर सामान रखने से क्या होता है?


By Farhan Khan09, Dec 2024 05:12 PMjagran.com

फ्रिज के ऊपर सामान रखना

अक्सर हम फ्रिज के ऊपर बिना सोचे-समझे कुछ भी सामान रख देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में इसके भी नियम बताए गए हैं।  

फ्रिज के ऊपर सामान रखने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप फ्रिज के ऊपर सामान रखते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

फ्रिज के ऊपर सामान रखना शुभ

अगर आप फ्रिज के ऊपर सामान रखते हैं, तो यह शुभ होता है। साथ ही हमें इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी कि हम क्या चीज रख रहे हैं।

पैसे और सोना

फ्रिज के ऊपर आपको पैसे और सोना भूल से भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में आर्थिक तंगी होने लगती है।

बांस का पौधा

फ्रिज के ऊपर बांस का पौधा भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होने लगता है। गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है।

फिश एक्वेरियम

फिश एक्वेरियम भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे मछलियां जल्दी मर जाती है।

दवाइयां न रखें  

फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से दवाइयों का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है और परिवार के बीच प्रेम भी कम होने लगता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com