इस दिशा में पानी रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan02, May 2025 03:35 PMjagran.com

पानी से जुड़े नियम

हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी चीजों के लिए नियम बताए गए है, जिसकी अनदेखी करने से जीवन में परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसी के साथ पानी से जुड़े नियम भी बताए गए है।

इस दिशा में न रखें पानी

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस दिशा में पानी से रखने से आप कंगाल हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दक्षिण दिशा में न रखें पानी

पानी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप कंगाल हो सकते हैं। इसके अलावा आपके घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

घर में क्लेश रहना

घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ने के साथ-साथ ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती और बिना बात के ही घर में क्लेश होता रहता है।

उत्तर पूर्व दिशा में रखें पानी

अगर आप घर में पानी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए उत्तर पूर्व दिशा बेस्ट रहेगी। यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। इससे घर में खुशहाली आती है।

घर में होगा धन का आगमन

घर में खुशहाली आने के साथ-साथ जातकों के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। घर में धन का आगमन होता है और किस्मत भी खुल जाती है।

पानी बर्बाद न करें

हिंदू धर्म शास्त्र के नियमों के मुताबिक, पानी कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आपके ऊपर विपत्ति आ सकती है।

किचन में पानी रखने का स्थान

घर के किचन में पानी रखने का स्थान आग्नेय कोण में नहीं बनवाना चाहिए। किचन में भी पीने के पानी को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में स्टोर करके रखना चाहिए। 

पानी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com