इस शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग बुद्धिमान होते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों को व्यक्तित्व का भी पता चलता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 5 होता है। ऐसे लोग दिमाग से तेज होते हैं।
इस मूलांक के लोगों के स्वामी बुध होते हैं। इन्हें ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 5 वालों पर बुध की कृपा बनी रहती है।
जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, वह बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हमेशा सोच-विचार के काम करना पसंद करते हैं, जिससे कामयाबी मिलती है।
ये लोग किसी भी काम को करने से पहले लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, जिससे इन्हें जल्द सफलता मिल जाती है। इसके साथ ही, रणनीति के साथ काम करना पसंद करते हैं।
मूलांक 5 वाले लोग जीवन में कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं। इन लोगों को जीवन में धन की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, वह हमेशा निडर रहते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थितियों घबराते नहीं हैं, बल्कि उसका सामना करते हैं।
मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ