घर में इस दिशा में न रखें यह 1 चीज, आर्थिक स्थिति हो जाएगी बद से बदतर


By Farhan Khan19, Jan 2025 09:00 AMjagran.com

मेहनत के बावजूद पैसों की तंगी बने रहना

कुछ लोग अधिक मेहनत करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते। वे हमेशा पैसों की तंगी से जूझत रहते हैं। कई बार ऐसा चीजों को गलत दिशा में रखने से भी होता है।

घर में इस दिशा में न रखें यह 1 चीज

आज हम आपको बताएंगे कि घर में किस दिशा में कौन-सी यह 1 चीज नहीं रखनी चाहिए? ताकि आपके घर की आर्थिक स्थिति न बिगड़ें। आइए इसके बारे में जानें।

पानी की टंकी

घर या ऑफिस में टंकी सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है क्योंकि जल की दिशा पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में रखना चाहिए।

पानी की टंकी दक्षिण-पूर्व दिशा में न रखें

पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व दिशा में भूल से भी नहीं रखना चाहिए। ये दिशा अग्नि की दिशा होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ने लगती है।

बन सकती है गृह क्लेश जैसी स्थिति

अगर आप दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी की टंकी रखते हैं, तो इससे गृह क्लेश जैसी स्थिति बनने लगती है। परिवार के सदस्यों की आय घटने लगती है।

शौचालय हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं

वहीं शौचालय हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। कभी भी शौचालय उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा में न बनवाएं शौचालय

उत्तर-पूर्व दिशा में शौचालय बनवाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com