वास्तु शास्त्र में किचन के लिए भी नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन अनिवार्य होता है। अनदेखी करने पर घर में वास्तु दोष लगता है।
इसके साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ जाते हैं। आर्थिक तंगी भी आती है और यहां तक कि कंगाल भी हो सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आटा गूंथते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए इन गलतियों के बारे में जानें।
आटा गूंथने के बाद गोला बनाएं, तो उसमें उंगलियों का निशान बना दें। ऐसा न करने पर पितृ दोष लग सकता है।
आटा गूंथने के बाद बचे पानी को यूं व्यर्थ न बर्बाद करें। आटा गूंथने के बाद बचे पानी को पौधे में डाल दें।
एक बार आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां बना लें। अगर देर से रोटियां बनाते हैं, तो इससे वास्तु दोष लगता है।
नहाने के बाद आटा गूंथना चाहिए। वहीं, आटा गूंथने के लिए तांबे के बर्तन में पानी लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
आटा गूंथते समय ये गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com