पितृ पक्ष के तीसरे दिन ये काम करने से भर जाएगी तिजोरी


By Farhan Khan20, Sep 2024 01:59 PMjagran.com

पितृ पक्ष की शुरुआत

पितृ पक्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 18 सितंबर 2024 से शुरू हो चुका है। इस समय हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और सभी के दुखों को दूर करते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या

सर्वपितृ अमावस्या के साथ इस महत्वपूर्ण समय का समापन हो जाता है। इसके पश्चात पूर्वज अपने धाम पितृ लोक में वापस चले जाते हैं।

पितृ पक्ष का तीसरा दिन

श्राद्ध पक्ष का समापन 2 अक्टूबर, 2024 को होगा। आज पितृ पक्ष का तीसरा दिन है। जो कि धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

करें ये काम

आज हम आपको बताएंगे कि पितृ पक्ष के तीसरे दिन कौन-से काम करने से आपकी तिजोरी भरी रहेगी। आइए इन कामों के बारे में जानें।

पिंडदान जरूर करें

पितृ पक्ष के तीसरे दिन पूर्वजों से जुड़े पूजा अनुष्ठान जैसे - पितृ तर्पण, दान-पुण्य और पिंडदान जरूर करें। इससे घर में शांति आएगी।

लोगों की मदद करें

इस दौरान गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और उनकी मदद करें।

गायत्री पाठ का आयोजन करें

घर पर ब्राह्मणों को आमंत्रित करें और उन्हें भोजन, वस्त्र और दक्षिणा दें। पितरों की शांति के लिए गायत्री पाठ का आयोजन करें।

सात्विकता बनाए रखें

घर आए किसी भी मेहमान का अपमान न करें। मन और घर की सात्विकता बनाए रखें। ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें।

पितृ पक्ष के तीसरे दिन ये काम करने से आपको कभी पैसों की कमी नहीं होगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com