पितरों के लिए किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Ashish Mishra20, Sep 2024 01:10 PMjagran.com

पितृ पक्ष 2024

इस दौरान पितरों की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि पितरों के लिए किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

परेशानी से छुटकारा

पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से पितृ खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं, जिससे परेशानियां दूर होने लगती हैं।

दीपक जलाएं

पितृ पक्ष में पितरों के लिए दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। दीपक को जलाते समय तेल का विशेष ध्यान देना चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक

पितरों को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक को जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।

इस दिशा में दीपक जलाएं

पितरों के लिए दीपक जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे दक्षिण दिशा में जलाना शुभ होता है। इस दिशा में पितरों का भी वास होता है।

काला तिल डालें

सरसों के तेल वाले दीपक में काले तिल डालकर जला सकते हैं। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

चौमुखी दीपक जलाएं

पितृ पक्ष को दौरान पितरों के लिए चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं।

करियर में सफलता

पितरों को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाना चाहिए। पितृ के प्रसन्न होने से करियर में सफलता मिलती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

पितरों को प्रसन्न करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ