सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता का समर्पित होते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है।
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आपके जीवन में निहित समस्याओं का अंत हो सकता है। गृह क्लेश का खात्मा हो सकता है।
आज हम आपको बरगद के पत्ते से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शनिवार के दिन करने से आपकी लाइफ बदल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
जो जातक शनिवार वाले दिन बरगद के पेड़ का एक साबुत पत्ता लेकर उस पर गीली हल्दी से स्वास्तिक बनाते हैं, तो इससे उन्हें आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
मन की इच्छा पूरी करने के लिए आपको हर शाम बरगद के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। जल्द ही आपका काम हो जाएगा।
बरगद का पेड़ सेहत के लिहाज से बेहतर होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी काफी शुभ माना जाता है। बरगद के पेड़ में त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास माना जाता है।
अगर आप अपनी नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो इसके लिए बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपको जल्द प्रमोशन मिल सकता है।
अगर आप शनिदेव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो बरगद के 108 साबुत हरे पत्ते लें। इन पत्तों पर लाल रंग की स्याही से 11 बार भगवान राम का नाम लिखें। इसके बाद ये पत्ते हनुमान जी को अर्पित करें।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com